मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

ममता का विपक्ष शासित राज्यों को एकजुट करने का वादा

मुख्य बिंदु
  • कोलकाता, भाजपा के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाईं को उत्तर भारत की ओर बढ़ाने की कोशिश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्ष शासित राज्यों को एकजुट करने का वादा करते हुए बुधवार को कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना है।
  • राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में आए किसान नेताओं के साथ आज यहां हुईं बैठक में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक ऐसा मंच होना चाहिए जहां राज्य नीतिगत विषयों पर बातचीत कर सकें।
  • उन्होंने कहा कि राज्यों को निशाना बनाना (बुलडोजिंग) संघीय ढांचे के लिए अच्छी बात नहीं है।
  • किसान नेता भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला राष्ट्रीय कानून लाने के पक्ष में अपने आंदोलन में ममता बनर्जी का समर्थन पाने आये थे।
WAf𝕏TGin✉🖨
ममता का विपक्ष शासित राज्यों को एकजुट करने का वादा

कोलकाता, भाजपा के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाईं को उत्तर भारत की ओर बढ़ाने की कोशिश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्ष शासित राज्यों को एकजुट करने का वादा करते हुए बुधवार को कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना है। राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में आए किसान नेताओं के साथ आज यहां हुईं बैठक में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक ऐसा मंच होना चाहिए जहां राज्य नीतिगत विषयों पर बातचीत कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्यों को निशाना बनाना (बुलडोजिंग) संघीय ढांचे के लिए अच्छी बात नहीं है।किसान नेता भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला राष्ट्रीय कानून लाने के पक्ष में अपने आंदोलन में ममता बनर्जी का समर्थन पाने आये थे।