मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे में स्वच्छता को लेकर जन, भागीदार बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम में भाग लिया

मुख्य बिंदु
  • नई दिल्ली उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • इसी क्रम में अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ संवाद किया।
  • इस अवसर पर श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी तथा रेलवे बोर्ड एवं उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यात्रियों और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझने के उद्देश्य से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की।
  • कार्यक्रम के दौरान श्री सतीश कुमार ने यात्रियों को भारतीय रेल द्वारा स्टेशन की स्वच्छता बढ़ाने, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यात्री सुविधाओं में सुधार करने तथा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी।
WAf𝕏TGin✉🖨
रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे में स्वच्छता को लेकर जन, भागीदार बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी तथा रेलवे बोर्ड एवं उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यात्रियों और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझने के उद्देश्य से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की।कार्यक्रम के दौरान श्री सतीश कुमार ने यात्रियों को भारतीय रेल द्वारा स्टेशन की स्वच्छता बढ़ाने, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यात्री सुविधाओं में सुधार करने तथा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी।

यात्रियों को स्टेशन की स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित अपनी प्रतिक्रियाएँ, सुझाव और समस्याएँ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने यात्रियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना।

यह पहल यात्री-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने, जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने तथा सुविधाओं में निरंतर सुधार के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीस ‘‘स्वच्छाग्रहियों’’ को स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए सम्मानित किया गया।

स्टेशन परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।यह पहल रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच संवाद को सुदृढ़ करने, स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा स्टेशन के रखरखाव के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम बनी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ, कुशल और यात्री-अनुकूल रेलवे स्टेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यात्री संतुष्टि, जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक हैं।इसके अतिरिक्त, आज दिल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इन स्टेशनों में हज़रत निज़ामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, शकूरबस्ती, मेरठ सिटी, दिल्ली शाहदरा, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल, पानीपत, शामली, मुज़फ्फरनगर, मेरठ कैंट, जींद जंक्शन, जाखल, सोनीपत और नरवाना रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

इन सभी स्टेशनों पर दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों के साथ संवाद किया तथा स्टेशन की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और अन्य संबंधित विषयों पर उनकी प्रतिक्रियाएँ एवं सुझाव प्राप्त किए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों की भागीदारी बढ़ाना, उनकी समस्याओं का संज्ञान लेना तथा रेलवे सेवाओं और सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाना है।