मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

रेलवे सुरक्षा बल ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर भव्य समारोह आयोजित कर शहीदों को नमन किया

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल ने देश के शहीदों को सम्मानित करने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए राष्ट्रीय पुलिस स्मारक

WAf𝕏TGin✉🖨
रेलवे सुरक्षा बल ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर भव्य समारोह आयोजित कर शहीदों को नमन किया

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल ने देश के शहीदों को सम्मानित करने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, चाणक्यपुरी में एक भव्य बैंड प्रदर्शन, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन किया।

गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस संस्मरण दिवस की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय ग्रेनाइट स्मारक पर अत्यंत गरिमामयी पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई, जिसके बाद शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विभिन्न रेलवे जोनों का प्रतिनिधित्व करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न शहीदों को कर्तव्य की वेदी पर उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए विशेष रूप से याद किया गया और सम्मानित किया गया।

इनमें पूर्व रेलवे के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश मीणा, पूर्व मध्य रेलवे के हेड कांस्टेबल सिप्राज बासुकी, दक्षिण पूर्व मध्य के रेलवे हेड कांस्टेबल प्रेम किशोर मिश्रा, पूर्व रेलवे के हेड कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कांस्टेबल राम आसरे सरोज, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कांस्टेबल अशोक कुमार लील, पूर्व रेलवे के कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, पश्चिम मध्य रेलवे के कांस्टेबल लोकेश कुमार शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान 43 सदस्यीय आरपीएफ ब्रास बैंड और 17 सदस्यीय आरपीएफ पाइप बैंड द्वारा एक शानदार और आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

बैंड प्रदर्शन के दौरान ‘‘वंदे मातरम’’ की एक मर्मस्पर्शी प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया तथा देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

आरपीएफ टुकड़ियों द्वारा अत्यंत कुशलता के साथ एक समन्वित रिट्रीट ड्रिल और पारंपरिक ध्वजावतरण (झंडा उतारने) समारोह का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का समापन एक मार्मिक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के साथ हुआ, जिसमें आरपीएफ के विकास, उसकी बहादुरी और राष्ट्रीय सेवा, सुरक्षा व संवेदनशीलता के प्रति बल की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया गया।समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मियों और शहीदों के परिवार के सदस्यों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जो देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के साहस, समर्पण और बलिदान का सम्मान करने के प्रति आरपीएफ की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराता है।