मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

निधि गुप्ता लॉयन्स क्लब की अध्यक्ष एवं मुकेश शर्मा बने सचिव

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • लाॅयन्स क्लब इंटरनेशनल की प्रतिवर्ष होने वाले अलग-अलग चैप्टर में प्रांत 3233-E2 के नवीन सत्र 2020-21 के लिए लाॅयन्स क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के नामो की घोषणा कर दी गई है।
  • पूर्व अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता व डायरेक्टर रजनी गुप्ता के अनुसार इस सत्र के लिए लाॅयन्स क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष पद पर लायन निधि गुप्ता को ,सचिव पद के लिए लायन मुकेश शर्मा को एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन कुलदीप सैनी को सर्वसम्मति से मनोनीत कर लिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब कोटा टेक्नो द्वारा वर्षपर्यंत विभिन्न प्रकार के सेवाभावी कार्य निरन्तर किये जाते हैं जिसमें रक्तदान ,एसडीपी डोनेशन, मानसून सत्र में वृक्षारोपण, गरीब बस्तियों में चिकित्सा जांच शिविर,सरकारी स्कूल के बच्चों को बैग, पुस्तकें एवं जर्सी वितरण मुख्य रूप से शामिल हैं,लायंस क्लब कोटा टेक्नो सेवाकार्यों में सहभागिता के मामले में कोटा में एक विशिष्ट पहचान रखता है ।
WAf𝕏TGin🖨
निधि गुप्ता लॉयन्स क्लब की अध्यक्ष एवं मुकेश शर्मा बने सचिव

कोटा  । लाॅयन्स क्लब इंटरनेशनल की प्रतिवर्ष होने वाले अलग-अलग चैप्टर में प्रांत 3233-E2 के नवीन सत्र 2020-21 के लिए लाॅयन्स क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के नामो की घोषणा कर दी गई है। पूर्व अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता व डायरेक्टर रजनी गुप्ता के अनुसार इस सत्र के लिए लाॅयन्स क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष पद पर लायन निधि गुप्ता को ,सचिव पद के लिए लायन मुकेश शर्मा को एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन कुलदीप सैनी को सर्वसम्मति से मनोनीत कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब कोटा टेक्नो द्वारा वर्षपर्यंत विभिन्न प्रकार के सेवाभावी कार्य निरन्तर किये जाते हैं जिसमें रक्तदान ,एसडीपी डोनेशन, मानसून सत्र में वृक्षारोपण, गरीब बस्तियों में चिकित्सा जांच शिविर,सरकारी स्कूल के बच्चों को बैग, पुस्तकें एवं जर्सी वितरण मुख्य रूप से शामिल हैं,लायंस क्लब कोटा टेक्नो सेवाकार्यों में सहभागिता के मामले में कोटा में एक विशिष्ट पहचान रखता है ।