मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने मुख्यमंत्री कोरोना विधवा योजना के तहत सहायता राशि के चैक व संवेदना पत्र भेंट किए

अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को पोकरण विधानसभा

WAf𝕏TGin🖨
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने मुख्यमंत्री कोरोना विधवा योजना के तहत सहायता राशि के चैक व संवेदना पत्र भेंट किए

जैसलमेर / अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विधवा महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत राजस्थान सरकार की ओर से दी जा रही एक-एक लाख रुपए की राशि चैक के संवेदना पत्र भेंट कर सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना में कई परिवारों ने अपनों को असमय खोया है, उस दर्द को समझते हुए परिवार को र्आथिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री विधवा सहायता योजना शुरू कर राहत देने के प्रयास किए हैं। इसके तहत विधवा महिला को एक लाख रुपए की तुरन्त सहायता एवं 1500 रुपए प्रति माह विधवा पेंशन एवं विधवा के प्रत्येक बच्चे को 1000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।