मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

100 पर्यावरण कार्यकर्ता गिरफ्तार न्यूयार्क में

न्यूयार्क शहर में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को यातायात अवरुद्ध

WAf𝕏TGin🖨
100 पर्यावरण कार्यकर्ता गिरफ्तार न्यूयार्क में

न्यूयार्क । न्यूयार्क शहर में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रदर्शनकारियों को यातायात अवरुद्ध करने के साथ ही प्रतिष्ठित वॉल स्ट्रीट चार्जिग बुल की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि मैनहट्टन के बैटरी पार्क से वॉल स्ट्रीट तक सैकड़ों लोगों ने मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया।

विरोध प्रदर्शन के लगभग आधे घंटे बाद कुछ पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने वॉल स्ट्रीट चार्जिग बुल पर नकली खून डाला। उन्होंने इस प्रतिमा की पास जमीन पर लेटकर भी अपना विरोध जताया।

इसके अलावा न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज के सामने भी प्रदर्शन किया गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को किया गया विरोध प्रदर्शन ब्रिटेन से शुरू हुए विश्वव्यापी प्रदर्शन का ही हिस्सा है।

जलवायु मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन दुनिया के 60 शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को लंदन में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर रहे 21 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।