पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सेना की ओर से चलाए गए अभियान में 15 तालिबान आतंकी मारे गए और पांच घायल हो गए हैं। इसके अलावा तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अफगान स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज ने सोमवार को अंदार जिले के शेली इलाके और गीलन जिले के शिनकई इलाके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया।
अफगान सेना की 203 तंदार कोर ने एक वक्तव्य जारी कर बताया, अभियान के दौरान सेना पर गोलीबारी की गई जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 13 आतंकियों को मार गिराया।
वक्तव्य के मुताबिक काबुल से 125 किलोमीटर दूर सेना ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार भी किया। इसके अलावा सेना ने आतंकियों के छह वाहनों और आठ मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया।
