मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 22 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

एसपी डॉ. अमृता दुहन को जन्मतिथि के अंकों वाला अनूठा नोट भेंट

करेंसी मेन डॉ. विनय भाणावत ने निवास पर पहुंचकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, नोट की सीरीज में दिखे जन्मतिथि के सभी अंक

WAf𝕏TGin✉🖨
एसपी डॉ. अमृता दुहन को जन्मतिथि के अंकों वाला अनूठा नोट भेंट

उदयपुर। उदयपुर की जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन को उनके जन्मदिन पर एक अनूठा और यादगार उपहार मिला। शहर में ‘करेंसी मेन’ के नाम से मशहूर डॉ. विनय भाणावत ने उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उनकी जन्मतिथि के अंकों वाली मुद्रा का नोट भेंट किया।

इस विशेष नोट की खासियत यह थी कि उसकी सीरीज संख्या 111183 थी, जो डॉ. अमृता दुहन की जन्मतिथि 11.11.1983 के अंकों से मेल खाती है। नोट पर अपनी जन्मतिथि से जुड़े अंक देखकर डॉ. दुहन आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने इस अनूठे उपहार की सराहना करते हुए इसे एक विचित्र और यादगार भेंट बताया।

डॉ. विनय भाणावत की ओर से दिया गया यह अनोखा उपहार जन्मदिन के अवसर पर चर्चा का विषय रहा।