मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सुविवि के कुलपति प्रो सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने शुक्रवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाई।

WAf𝕏TGin✉🖨
सुविवि के कुलपति प्रो सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने शुक्रवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाई।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कुलपति एसएसबी वार्ड पहुंचे। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ रमेश जोशी टीकाकरण के दौरान साथ रहे जिन्होंने अपने नर्सिंग स्टाफ एनी अब्राहम, अनिशा बानू और गगन भावसार की मदद से टीकाकरण करवाया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो सिंह ने चिकित्सा प्रशासन से आग्रह किया कि विवि के सभी शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाये। इसकी सारी व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी एवम संसाधन उपलब्ध करवाया जाएगा।