मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा प्रतिज्ञा-2026’ का आयोजन

उदयपुर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्र केंद्र, उदयपुर की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा प्रतिज्ञा-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के उपनिदेशक एवं क्षेत्

WAf𝕏TGin✉🖨
गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा प्रतिज्ञा-2026’ का आयोजन
1 / 4


उदयपुर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्र केंद्र, उदयपुर की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा प्रतिज्ञा-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के उपनिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. निलांजन खटुआ ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंदी में ‘स्वच्छता ही सेवा प्रतिज्ञा-2026’ ली। सभी ने कार्यस्थल तथा आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के उनके संदेश को स्मरण किया गया। इसके पश्चात कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक सुंदर बावड़ी की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया।

तक्षशिला विद्यापीठ के डॉ. जी. एल. मेनारिया ने सुंदर बावड़ी का ऐतिहासिक परिचय देते हुए बताया कि इसका निर्माण मेवाड़ के महाराणा राज सिंह प्रथम के कार्यकाल में हुआ था। डॉ. कुलशेखर व्यास ने बावड़ी की स्थापत्य कला और उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

स्वच्छता अभियान में भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लोकजन सेवा संस्थान, राजस्थान विद्यापीठ तथा कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अभियान के दौरान बावड़ी पर उगे पेड़-पौधों एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर सामूहिक पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता और हरित पर्यावरण सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के डॉ. ए. प्रीतिबाला, श्री सुदर्शन उराँव, श्रीमती पी. मंगालक्ष्मी, श्री अजय चौधरी, श्री रोमी आनंद, डॉ. दयाराम सिंह, डॉ. विशेष कुमार सिंह, श्री संदीप दास, श्री प्रवीण, श्री विकास, श्री संजय मीना, श्री शुभम शरण सिंह एवं सुश्री कंकना बासु उपस्थित रहे। लोकजन सेवा संस्थान से जयकृष्ण चौबे, इंद्रजीत राणावत, प्रोफेसर विमल शर्मा एवं हाजी मोहम्मद सरदार तथा हस्तशिल्प सेवा केंद्र से श्री राहुल ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।