मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

पहल्गाम आतंकी हमले पर कांग्रेस का विरोध

मुख्य बिंदु
  • (mohsina bano) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को कांग्रेस पार्टी ने पाकिस्तान के उकसावे पर किया गया एक क्रूर अपराध बताया है।
  • कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों को जल्द से जल्द उनके अपराध की सख्त सजा दी जाए।
  • मंगलवार को कांग्रेस मीडिया सेंटर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान न सिर्फ आतंकी हमलों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि भारत में धार्मिक विभाजन फैलाने की साजिश भी कर रहा है।
  • उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्वारा दिया गया बयान इसी मंशा की ओर इशारा करता है, जिसके बाद यह जघन्य कृत्य कट्टरपंथियों द्वारा अंजाम दिया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
पहल्गाम आतंकी हमले पर कांग्रेस का विरोध

(mohsina bano)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को कांग्रेस पार्टी ने पाकिस्तान के उकसावे पर किया गया एक क्रूर अपराध बताया है। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों को जल्द से जल्द उनके अपराध की सख्त सजा दी जाए।

मंगलवार को कांग्रेस मीडिया सेंटर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान न सिर्फ आतंकी हमलों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि भारत में धार्मिक विभाजन फैलाने की साजिश भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्वारा दिया गया बयान इसी मंशा की ओर इशारा करता है, जिसके बाद यह जघन्य कृत्य कट्टरपंथियों द्वारा अंजाम दिया गया।

श्रद्धांजलि सभा में ममता, करीना, समनदीप, अमनदीप, नंदनी, मोनू, शैलेष, मनीष और महेश सिंह ने भी मृतकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।