मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पद्म विभूषण डीएफसी का 106 वां जयंती समारोह

मुख्य बिंदु
  • मार्शल ऑफ़ द इंडियन एयरफोर्स (एमआईएएफ) अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की 106वीं जयंती 15 अप्रैल 2025 को जयपुर के वायु सेना स्टेशन के सामने जल महल पर बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
  • समारोह में वेटरन्स के साथ उनके परिवार, वीरता पुरस्कार विजेता, गणमान्य व्यक्ति, एनसीसी कैडेटस, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।
  • कार्यक्रम में एमआईएएफ अर्जन सिंह के योगदान को प्रदर्शित किया गया और भारतीय वायु सेना के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डाला गया।
  • समारोह में एयर वॉरियर्स सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रदर्शन शामिल था जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
  • वायु सेना स्टेशन, जयपुर के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने भारतीय वायुसेना की विरासत को आकार देने में एमआईएएफ अर्जन सिंह की असाधारण भूमिका पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व ने उन्हें वायु सेना के मार्शल का प्रतिष्ठित खिताब दिलाया।
  • इस अवसर पर युद्ध के दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पद्म विभूषण डीएफसी का 106 वां जयंती समारोह

मार्शल ऑफ़ द इंडियन एयरफोर्स (एमआईएएफ) अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की 106वीं जयंती 15 अप्रैल 2025 को जयपुर के वायु सेना स्टेशन के सामने जल महल पर बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

समारोह में वेटरन्स के साथ उनके परिवार, वीरता पुरस्कार विजेता, गणमान्य व्यक्ति, एनसीसी कैडेटस, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में एमआईएएफ अर्जन सिंह के योगदान को प्रदर्शित किया गया और भारतीय वायु सेना के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डाला गया। समारोह में एयर वॉरियर्स सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रदर्शन शामिल था जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

वायु सेना स्टेशन, जयपुर के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने भारतीय वायुसेना की विरासत को आकार देने में एमआईएएफ अर्जन सिंह की असाधारण भूमिका पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व ने उन्हें वायु सेना के मार्शल का प्रतिष्ठित खिताब दिलाया। इस अवसर पर युद्ध के दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया।