मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सुविवि- कुलपति प्रो अमेरिका सिंह का एक वर्ष के कार्यकाल पर विविध आयोजन

सुबह होगा सघन पोधरोपण, कोविड टीकाकरण शिविर,सीओडी और एकेडमिक कौंसिल की बैठक भी होगी

WAf𝕏TGin✉🖨
सुविवि- कुलपति प्रो अमेरिका सिंह का एक वर्ष के कार्यकाल पर विविध आयोजन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में गुरुवार को सघन पोधरोपण कार्यक्रम व कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी प्रशासनिक पदाधिकारियों व विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में कुलपति आवास व उसके आसपास के क्षेत्र में सघन पौधरोपण कार्यक्रम होगा।

इसके बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से रेड रिबन क्लब द्वारा कोविड टीकाकरण शिविर विश्वविद्यालय अतिथि गृह में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इसमें विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारी, विद्यार्थी गण उनके परिजन, पेंशनर और आम नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण शिविर में कोवैक्सीन की प्रथम व द्वितीय खुराक लगाई जाएगी।

कुलपति प्रो सिंह ने बताया कि 11 बजे काउंसिल ऑफ डीन्स ( सीओडी) की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविद्यालय को अकादमिक शिखर पर पहुंचाने हेतु अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

कुलपति प्रो सिंह ने बताया कि उनका 1 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है और विश्वविद्यालय ने कई नई उपलब्धियों को छुआ है प्रो सिंह ने आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में और विभिन्न प्रकार की एकेडमिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में भी नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।