मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गृहमंत्री अमित शाह ने देश के प्रमुख नदी-नालों में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ प्रभावित प्रमुख नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों और उपायों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों

WAf𝕏TGin✉🖨
गृहमंत्री अमित शाह ने देश के प्रमुख नदी-नालों में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ प्रभावित प्रमुख नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों और उपायों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज एक समीक्षा बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ को कम करने और जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए एक सुनियोजित योजना बनाने का निर्देश दिया।

गृह मंत्री ने देश के प्रमुख जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ के पूर्वानुमान और जल स्तर में वृद्धि के लिए एक स्थायी प्रणाली विकसित करने और बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

श्री शाह ने बिहार, उत्‍तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में बारहमासी बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पानी को समय पर छोड़ने और बाढ़ की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए, श्री शाह ने जल शक्ति और केंद्रीय जल आयोग को प्रमुख बांधों की वास्तविक भंडारण क्षमता की समीक्षा और आकलन करने के निर्देश दिये।