मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सुविवि- कुलपति  प्रोफेसर सिंह  ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में दिया व्याख्यान

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में एमएससी के छात्रों को जल की कठोरता के निष्कासन व निवारक उपाय में केलगोन प्रक्रिया, कीटाणुशोधन, गंगाजल की शुद्धता एवं बैक्टेरिओफेज के बारे में 2 घंटे का व्याख्यान दिया |

WAf𝕏TGin✉🖨
सुविवि- कुलपति  प्रोफेसर सिंह  ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में दिया व्याख्यान

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में एमएससी के छात्रों को जल की कठोरता के निष्कासन व निवारक उपाय में केलगोन प्रक्रिया, कीटाणुशोधन, गंगाजल की शुद्धता एवं बैक्टेरिओफेज के बारे में 2 घंटे का व्याख्यान दिया | कक्षा में 48 छात्र उपस्थित थे जिनमें पर्यावरण विज्ञान के छात्रों के साथ ही जैवप्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्मजैविकी के छात्र एवं समस्त शोधार्थी उपस्थित थे।

कक्षा में पर्यावरण विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. निधि राय, संकाय सदस्य प्रो. बी आर बामनिया , डॉ. देवेंद्र सिंह राठौड़ , डॉ. अनुया वर्मा भी मौजूद थे |