मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

भारतीय संस्कृति का संस्कृत भाषा प्रतिनिधित्व करती है-कृपलानी,

वैदिक विश्व विद्यालय परिसर में संस्कृत विद्यालय का किया उदघाटन,

मुख्य बिंदु
  • निम्बाहेडा, उदयपुर मार्ग पर स्थित कल्लाजी वैदिक विश्व विद्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा इसी सत्र् में खोली गई राउप्रावि संस्कृत विद्यालय जावदा का उदघाटन विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं अतिथियों ने वैदिक मंत्रेच्चार के बिच पूजा अर्चना के साथ मोली बंधन खोलकर किया।
  • इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति का संस्कृत भाषा प्रतिनिधित्व करती है, आदि अनादि काल से ही इस भाषा का महत्व है, वेद पुराणों की भी उत्पत्ति संस्कृत भाषा से ही हुई है।
  • हिन्दू धर्म पद्धति का आधार संस्कृत है।
  • उन्होनें वैदिक विश्व विद्यालय की स्थापना को स्तुत्य कार्य बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सुसंस्कृत विद्वान प्रतिभाएं समाज को मिलेगी।
  • इस विद्यालय के माध्यम से बटुकों को माध्यमिक स्तर तक की संस्कृत शिक्षा का लाभ मिलेगा एवं इसके बाद उच्च शिक्षा वे वैदिक विश्व विद्यालय में प्राप्त कर सकेगें।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय संस्कृति का संस्कृत भाषा प्रतिनिधित्व करती है-कृपलानी,

निम्बाहेडा, उदयपुर मार्ग पर स्थित कल्लाजी वैदिक विश्व विद्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा इसी सत्र् में खोली गई राउप्रावि संस्कृत विद्यालय जावदा का उदघाटन विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं अतिथियों ने वैदिक मंत्रेच्चार के बिच पूजा अर्चना के साथ मोली बंधन खोलकर किया।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति का संस्कृत भाषा प्रतिनिधित्व करती है, आदि अनादि काल से ही इस भाषा का महत्व है, वेद पुराणों की भी उत्पत्ति संस्कृत भाषा से ही हुई है।

हिन्दू धर्म पद्धति का आधार संस्कृत है। उन्होनें वैदिक विश्व विद्यालय की स्थापना को स्तुत्य कार्य बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सुसंस्कृत विद्वान प्रतिभाएं समाज को मिलेगी।

इस विद्यालय के माध्यम से बटुकों को माध्यमिक स्तर तक की संस्कृत शिक्षा का लाभ मिलेगा एवं इसके बाद उच्च शिक्षा वे वैदिक विश्व विद्यालय में प्राप्त कर सकेगें।

विधायक कृपलानी ने कहा कि उक्त संस्कृत विद्यालय भवन के लिए राज्य सरकार द्वारा शिघ्र ही भूमि का आवंटन किया जाएगा, भूमि आवंटन की पत्रवली जिला कलेक्टर के पास विचाराधिन है, जिसका शिघ्र ही निस्तारण होगा। उन्होनें कहा कि फिलहाल यह विद्यालय भवन बनने तक वैदिक विश्व विद्यालय परिसर में ही संचालित होगा। बटुकों ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया।

पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नपा अध्यक्ष शंकरलाल राजोरा, उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, मोतीलाल आहुजा, विरेश चपलोत, प्रदीप मोदी, जेके के आरके बजाज, सुरेश मेहता, कैलाश मुन्दडा, अरविन्दसिंह ढोरिया, जावदा के कालुराम धाकड, शंकरलाल धाकड, फतेहलाल मेनारिया, संजय टांक, रंगलाल मेनारिया, विष्णु मेनारिया सहित गणमान्य नागरिक व बटुक उपस्थित थे।

अतिथियों ने वैदिक विश्व विद्यालय परिसर में 600 पौधे रोपने के अभियान का शुभारंभ किया। फोटोग्राफर एसोसिएशन ने भी पौधे रोपे।

उक्त कार्यक्रम के पश्चात विधायक कृपलानी व अतिथियों ने जावदा स्थित 33 केवी जीएसएस परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के एक्सईएन जीके पारिक, एईएन एसएन सोनी, जेईएन चेतन शर्मा व कर्मचारियों ने भी पौधा रोपण किया।

पारिक ने बताया कि जीएसएस परिसर में 125 पौधे रोपे गए। इसी प्रकार भारत विकास परिषद के तत्वावधान में राउमावि जावदा में भी पौधा रोपण किया गया।

जावदा प्रधानाचार्य अरविन्द मून्दडा, रमेश जोशी, संजय टांक, शांतिलाल मेनारिया, मुकेश धाकड, विष्णु मेनारिया सहित ग्रामीणजनों ने पौधा रोपण किया।