जैसलमेर । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पोकरण नगरपालिका में होने वाले वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार, 3 सितम्बर को 27 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। इसके पहले दिवस बुधवार, 2 सितम्बर को 12 प्रत्याशीयों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये थे। इस प्रकार कुल 39 प्रत्याशीयों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पोकरण हीर सिंह चारण ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नगर पालिका पोकरण के 25 वार्डों में कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्याशीयों को चुनाव चिन्ह का आवंटन शुक्रवार, 4 सितम्बर को किया जायेगा।