मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नीट (एनईईटी) अभ्यर्थियों के लिए विप्र फाउंडेशन 6 सितम्बर को आयोजित करेगा विशेष काउंसलिंग सेमिनार

तैयारी बैठक संपन्न, सही मार्गदर्शन से संवरेंगे मेडिकल करियर के सपने

मुख्य बिंदु
  • नीट यूजी (एनईईटी यूजी ) की द्वितीय एवं तृतीय काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सही दिशा एवं सटीक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन जोन 1- ए के प्रदेश शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा 6 सितम्बर को एक विशेष करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
  • सेमिनार की तैयारियों को लेकर गुरुवार को देहली गेट स्थित निजी कार्यालय में आयोजित बैठक में विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
  • बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ.
  • दवे ने कहा कि नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है, किंतु उसके बाद सही कॉलेज, उचित कोर्स, राज्य एवं काउंसलिंग विकल्पों का चयन करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण होता है।
WAf𝕏TGin🖨
नीट (एनईईटी) अभ्यर्थियों के लिए विप्र फाउंडेशन 6 सितम्बर को आयोजित करेगा विशेष काउंसलिंग सेमिनार

उदयपुर । नीट यूजी (एनईईटी यूजी ) की द्वितीय एवं तृतीय काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सही दिशा एवं सटीक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन जोन 1- ए के प्रदेश शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा 6 सितम्बर को एक विशेष करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

सेमिनार की तैयारियों को लेकर गुरुवार को देहली गेट स्थित निजी कार्यालय में आयोजित बैठक में विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ. एच. आर. दवे ने कहा कि नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है, किंतु उसके बाद सही कॉलेज, उचित कोर्स, राज्य एवं काउंसलिंग विकल्पों का चयन करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव, गलत प्राथमिकताओं एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की अपर्याप्त समझ के कारण अनेक प्रतिभावान विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुरूप कॉलेज एवं पाठ्यक्रम प्राप्त नहीं कर पाते।

ऐसे में विशेषज्ञ मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा प्रदान कर सकता है।डॉ. दवे ने बताया कि पिछले वर्षों में आयोजित काउंसलिंग सेमिनारों से अनेक विद्यार्थियों को लाभ मिला और वे बेहतर कॉलेजों एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहे।

इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी अनुभवी चिकित्सकों, मेडिकल शिक्षा विशेषज्ञों एवं काउंसलर्स द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।प्रदेश सचिव जी.एल. नागदा ने बताया कि यह सेमिनार विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा जो प्रथम काउंसलिंग में सीट प्राप्त नहीं कर पाए हैं अथवा अपनी अपेक्षा के अनुरूप कॉलेज नहीं मिलने के कारण द्वितीय एवं तृतीय काउंसलिंग में भाग लेने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सही चॉइस फिलिंग, सीट अपग्रेडेशन की रणनीति, सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों के विकल्प, एमसीसी, आयुष, एवं डीमेट यूनिवर्सिटी काउंसलिंग की जानकारी तथा कम शुल्क वाले गुणवत्तापूर्ण कॉलेजों के चयन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस अवसर पर बैठक में राजेश पालीवाल, गणेश नागदा, नीरज नागदा, मुकेश शर्मा, सुरेश नागदा, गोपाल मेहता मेनारिया आदि उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य केवल प्रवेश दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके करियर, रुचि एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप सर्वोत्तम विकल्प चुनने में सहायता प्रदान करना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश जोन 1 ए के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि सेमिनार उदयपुर के निम्बार्क बी.एड. कॉलेज, सूरजपोल के बाहर में 06 सितंबर रविवार दोपहर 2ः00 बजे शुरू किया जाएगा।

विप्र फाउंडेशन ने सभी नीट क्वालिफाइड विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस महत्वपूर्ण मार्गदर्शन सेमिनार में उपस्थित होकर अपने मेडिकल करियर को सही दिशा देने का आह्वान किया है।