मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

44 वार्डों में 35 हजार 837 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैसलमेर। जैसलमेर नगर परिषद आम चुनाव-2026 के दौरान वार्ड पार्षदों के मतदान बुधवार, 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान

जैसलमेर। जैसलमेर नगर परिषद आम चुनाव-2026 के दौरान वार्ड पार्षदों के मतदान बुधवार, 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

             जैसलमेर । जैसलमेर नगर परिषद आम चुनाव-2026 के दौरान वार्ड पार्षदों के मतदान बुधवार, 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान के दौरान 44 वार्डों में 35 हजार 837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 18 हजार 765 पुरुष एवं 17 हजार 070 महिला मतदाता है। वही दो थर्ड जेण्डर मतदाता है। पूर्व में वार्ड नम्बर 23 में वार्ड पार्षद का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

            जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि मतदान के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होनें मतदाताओं से भय मुक्त होकर मतदान करने का आहवान किया है।

           जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जैसलमेर नगरपरिषद में चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांन्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी बंदोबस्त कर दिये गए है। वही कानून एवं शांन्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारी के साथ ही पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गए है जो मतदान के दिवस सतत रूप से भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिग करेगे।

             उन्होनें बताया कि मतदान केन्द्र पर ध्रमपान निषेध है तथा मतदान केन्द्र पर नियुक्त मतदान अधिकारी एवं अभिकर्ता के पास मतदान केन्द्र में एवं उससे 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन एवं कोर्ड लैस फोन व वायरलैस सेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

             जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि मतदान के दिवस मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंन्ध किय गए है एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता लगाया गया हैं । वही पुलिस मोबाइल दल भी सतत रूप से मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखेगे।