मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विधायक फूल सिंह मीणा ने बच्छार मादड़ी में 2.85 करोड़ की लागत से बनने वाले 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का किया शिलान्यास

उदयपुर। बजट घोषणा 2026-27 के तहत स्वीकृत 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) बच्छार मादड़ी का शिलान्यास

WAf𝕏TGin🖨
विधायक फूल सिंह मीणा ने बच्छार मादड़ी में 2.85 करोड़ की लागत से बनने वाले 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का किया शिलान्यास

उदयपुर। बजट घोषणा 2026-27 के तहत स्वीकृत 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) बच्छार मादड़ी का शिलान्यास बुधवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

विभाग के अधीक्षण अभियंता के आर मीणा ने बताया कि बच्छार ग्रिड सब-स्टेशन के चालू होने से डोडावली और बच्छार मादड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के लगभग 1200 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी।

साथ ही इस नए सब-स्टेशन से चार 11 केवी फीडर क्रमशः बच्छार, डोडावली, करनाली और देवास निकाले जाएंगे, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली व्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी भगवती लाल तेली, दिनेश धाबाई, पप्पूलाल गमेती उपस्थित रहे। अधिशाषी अभियन्ता संदीप कोठारी, सहायक अभियन्ता श्याम सुंदर मीणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।