जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किये जा रहे है।
आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 26,27,28,29 एवं 30 के शिविर आयोजित किये गये। शिविर के दौरान संबंधित वार्ड के लोगों ने बढचढकर हिस्सा लिया।
शिविर में सभापति नगर परिषद जैसलमेर विजय डांगरा एवं आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को 03 पट्टे, 05 नामान्तरण एवं 02 भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। इसी के साथ शिविर के दौरान वार्डों से प्राप्त 05 शिकायतों का निस्तारण भी शिविर में ही किया गया।
इस शिविर में संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद अधिकारी एवं कार्मिक इत्यादि उपस्थित रहे। बुधवार 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31,32,33,34,35 के शिविर नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किये जायेंगे।
