जैसलमेर । जैसलमेर जिले में तिलहन फसलों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा 10 मीट्रिक टन ¼MT½ क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (तेल निष्कर्षण इकाई) स्थापित करने के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद जैसलमेर महावीर प्रसाद छीपा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नई यूनिट के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की स्थापना लागत पर 33 प्रतिशत या अधिकतम ₹9.90 लाख तक की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी।
निष्कर्षण इकाई की क्षमता 10 मीट्रिक टन से कम होने की स्थिति में सहायता राशि प्रो-रेटा (आनुपातिक) आधार पर देय होगी।
योजना का लाभ लेने के लिए योग्य सरकारी या निजी उद्योग, एफपीओ ¼FPOs½] सहकारी समितियां, तिलहन प्रसंस्करण क्षेत्र में शामिल पंजीकृत स्टार्टअप्स और मिशन के अंतर्गत पंजीकृत मूल्य श्रृंखला भागीदार ¼VCPs½ पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने पूर्ण आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जिला परिषद जैसलमेर के कार्यालय में समय-सीमा के भीतर जमा करवा सकते हैं, जिनका चयन जिला संचालन समिति की तकनीकी और वित्तीय समीक्षा के बाद पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर किया जाएगा।