मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस पर निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब उदय ने अध्यक्ष साक्षी डोडेजा एवं सचिव अनिकेत शर्मा के नेतृत्व में डॉ.
  • रेड्डीज एवं गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से शोभागपुरा, रूपसागर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क दंत जांच एवं ओरल हाइजीन जागरूकता शिविर आयोजित किया।
  • गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ.
  • बालाजी मनोहर के सहयोग एवं स्वीकृति से आयोजित इस शिविर में पीरियोडॉन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ.
  • पद्माकांत मन्नावा ने विद्यालय के 65 बच्चों को सही ब्रशिंग तकनीक एवं दांतों की उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी।
  • उनकी टीम द्वारा 65,बच्चों एवं कच्ची बस्ती के लगभग 75 लोगों की निःशुल्क दंत जांच एवं स्क्रीनिंग की गई तथा डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस पर निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

उदयपुर। राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब उदय ने अध्यक्ष साक्षी डोडेजा एवं सचिव अनिकेत शर्मा के नेतृत्व में डॉ. रेड्डीज एवं गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से शोभागपुरा, रूपसागर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क दंत जांच एवं ओरल हाइजीन जागरूकता शिविर आयोजित किया।

गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर के सहयोग एवं स्वीकृति से आयोजित इस शिविर में पीरियोडॉन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकांत मन्नावा ने विद्यालय के 65 बच्चों को सही ब्रशिंग तकनीक एवं दांतों की उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी।

उनकी टीम द्वारा 65,बच्चों एवं कच्ची बस्ती के लगभग 75 लोगों की निःशुल्क दंत जांच एवं स्क्रीनिंग की गई तथा डॉ. रेड्डीज की ओर से आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस सेवा प्रकल्प में रोटरी क्लब उदय की क्लब एडवाइजर सीमा सिंह मैम, इलेक्ट प्रेसिडेंट ऐश्वर्या सिंह एवं फाउंडेशन डायरेक्टर अशोक लिंजारा जी भी उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमलेश शर्मा, फुलवंती गर्ग, प्रियंका अग्रवाल मैम एवं वर्षा पुरोहित मैम तथा आदि शक्ति सेवा संस्थान से एस. एल. जानी एवं मित्तल राव मैम का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर डॉ. आंचल, डॉ. अनुप्रिया चुंडावत, डॉ. अनीशा खेमका, डॉ. अमन किरी, डॉ. अभिज्ञान प्रसार, डॉ. संतोषी चोगले एवं साक्षी सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित करता रहेगा।