मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त नमित मेहता उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12.
  • 30 से सांय 5 बजे तक ली जाएगी।
  • बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी।
  • बैठक में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे।
  • उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12.30 से सांय 5 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।