मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एआई से आत्मनिर्भर नारी की दिशा में भारत वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का बड़ा कदम,

महिलाओं के लिए डिजिटल प्रशिक्षण और उद्यमिता अभियान होगा शुरू

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर,भारत वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (ठॅब्ब्प्) की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।
  • बैठक में महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप उन्हें तैयार करने पर व्यापक चर्चा की गई।
  • बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आज के समय में व्यवसाय और रोजगार के स्वरूप तेजी से बदल रहे हैं।
  • ऐसे में महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और आधुनिक कार्य प्रणालियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
  • इसी उद्देश्य से भारत वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा निकट भविष्य में विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं नई तकनीक का उपयोग कर अपने व्यवसाय, रोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं को साकार कर सकें।
WAf𝕏TGin🖨
एआई से आत्मनिर्भर नारी की दिशा में भारत वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का बड़ा कदम,

उदयपुर,भारत वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (ठॅब्ब्प्) की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप उन्हें तैयार करने पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आज के समय में व्यवसाय और रोजगार के स्वरूप तेजी से बदल रहे हैं।

ऐसे में महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और आधुनिक कार्य प्रणालियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इसी उद्देश्य से भारत वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा निकट भविष्य में विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं नई तकनीक का उपयोग कर अपने व्यवसाय, रोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं को साकार कर सकें।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, महिला नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने महिलाओं को तकनीक आधारित अवसरों से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति व्यक्त की।

बैठक में डॉ. नीता मेहता, शिखा सिंघल, रीटा महाजन, डॉ. शालिनी भार्गव, डॉ. रीना राठौर, जुही अग्रवाल एवं स्वाति सरूपरिया सहित कोर कमेटी की सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने और तकनीकी रूप से सक्षम महिला समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।