मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नाला फला देबारी में 40 लाख से बने 6 कक्षाओं का मिला सम्मान, यूआरटी-253 को ‘शिक्षा भूषण अवार्ड’

मुख्य बिंदु
  • शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए उदयपुर राउंड टेबल-253 (यूआरटी-253) को जयपुर में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित ‘शिक्षा भूषण अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदान किया।
  • यूआरटी-253 को यह सम्मान देबारी के नाला फला क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये की लागत से 6 आधुनिक कक्षाओं के निर्माण के लिए दिया गया।
  • इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
  • अवार्ड प्राप्त होने पर यूआरटी-253 के चेयरमैन कुणाल तथा पूरी टीम को विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी।
  • संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास समाज निर्माण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है और यूआरटी-253 भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।
WAf𝕏TGin🖨
नाला फला देबारी में 40 लाख से बने 6 कक्षाओं का मिला सम्मान, यूआरटी-253 को ‘शिक्षा भूषण अवार्ड’

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए उदयपुर राउंड टेबल-253 (यूआरटी-253) को जयपुर में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित ‘शिक्षा भूषण अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदान किया।

यूआरटी-253 को यह सम्मान देबारी के नाला फला क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये की लागत से 6 आधुनिक कक्षाओं के निर्माण के लिए दिया गया। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

अवार्ड प्राप्त होने पर यूआरटी-253 के चेयरमैन कुणाल तथा पूरी टीम को विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास समाज निर्माण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है और यूआरटी-253 भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

जयपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों, संस्थाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। यूआरटी-253 को मिला यह सम्मान शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रमाण है।