मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार- डॉ.श्रीनिवास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिवर आयोजित 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिवर आयोजित

मुख्य बिंदु
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनमत मंच द्वारा योग जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन राम लीला पार्क हिरण मगरी सेक्टर 4 में किया गया | जनमत मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.
  • श्रीनिवास ने योग के महत्व पर जानकरी देते हुए कहा कि “योग केवल एक दिन तक सीमित न रहने वाला आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, शांत और अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है जिसे आजीवन अपनाना आवश्यक है ।
  • वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और मानसिक चुनौतियों के बीच योग ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
  • ” उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
  • कार्यक्रम में योग मेंटर गीतांश कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके सही तरीके और लाभों की जानकारी दी।
WAf𝕏TGin🖨
योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार- डॉ.श्रीनिवास

उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनमत मंच द्वारा योग जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन राम लीला पार्क हिरण मगरी सेक्टर 4 में किया गया | जनमत मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास ने योग के महत्व पर जानकरी देते हुए कहा कि “योग केवल एक दिन तक सीमित न रहने वाला आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, शांत और अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है जिसे आजीवन अपनाना आवश्यक है ।

वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और मानसिक चुनौतियों के बीच योग ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का सबसे प्रभावी माध्यम है।” उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में योग मेंटर गीतांश कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके सही तरीके और लाभों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का मार्ग है। जब व्यक्ति प्रतिदिन योग और प्राणायाम करता है, तो उसका तन, मन और चेतना तीनों संतुलित रहते हैं।

स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

जनमत मंच के सचिव शिरीष नाथ माथुर ने कहा कि 'योग स्वयं की, स्वयं के माद्यम से, स्वयं की यात्रा है' जो तनावमुक्त, ऊर्जावान और संतुलित जीवन का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को अपनाकर व्यक्ति अपनी कार्यक्षमता, एकाग्रता और मानसिक शांति को बढ़ा सकता है।

योगाभ्यास में अरविंद लक्षकार, संतोष अरोड़ा, गुंजन अरोड़ा, चीनू , मोनू, जॉय एवं अक्षय सहित अनेक वर्ग के लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और अपने परिवार व समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया |