मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर का दायित्व गोपाल सालवी 

मुख्य बिंदु
  • भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान द्वारा जारी विभिन्न जिलाध्यक्षों की सूची में उदयपुर शहर से वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता गोपाल सालवी को मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
  • साल्वी ने प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा निहाल चंद साल्वी और जिलाध्यक्ष गज पाल सिंह राठौर का आभार प्रकट किया मीडिया प्रभारी डॉ.
  • सीमा चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल सालवी विगत 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुएs हैं।
  • उनका संगठनात्मक सफर वार्ड अध्यक्ष से प्रारंभ होकर बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा मोर्चा जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचा है।
  • संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
WAf𝕏TGin🖨
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर का दायित्व गोपाल सालवी 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान द्वारा जारी विभिन्न जिलाध्यक्षों की सूची में उदयपुर शहर से वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता गोपाल सालवी को मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साल्वी ने प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा निहाल चंद साल्वी और जिलाध्यक्ष गज पाल सिंह राठौर का आभार प्रकट किया 

मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल सालवी विगत 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुएs हैं। उनका संगठनात्मक सफर वार्ड अध्यक्ष से प्रारंभ होकर बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा मोर्चा जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचा है। 

संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

गोपाल सालवी की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का विश्वास व्यक्त किया है।