मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान क्लब में अनोखे अंदाज में खेली अंताक्षरी

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | मुस्कान क्लब ने परंपरागत खेलों में सदैव अग्रणी रहते हुए अंताक्षरी को अपने पारंपरिक तरीके से हटकर आज साप्ताहिक विशेष में 'हाउजी' के रूप में खेला।
  • ईश्वर भजन के पश्चात् के.
  • त्रिपाठी एवं अरुण चौबीसा ने चिट के आधार पर सभी प्रतिभागियों को सात टीमों में विभक्त किया।
  • प्रत्येक टीम के क्रमशः सुश्री नीलिमा रानी बैंस, अशोक कुमार जोशी, अजीत सिंह खींची, प्रभु लाल जैन, रतन मेहनोत एवं श्रीमती रेणु माथुर को प्रभारी बनाया गया।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की बड़े ही रोचक ढंग के पांच राउंड हाउजी खेल में अंकों के आधार पर अजीत सिंह खींची एवं श्रीमती रेणु माथुर की टीम को प्रथम, अशोक कुमार जोशी, प्रभु लाल जैन एवं रतन मेहनोत की टीमों को द्वितीय तथा दिनेश तिवारी की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
  • निर्णायक सूरज मल पोरवाल रहे।
WAf𝕏TGin🖨
मुस्कान क्लब में अनोखे अंदाज में खेली अंताक्षरी

उदयपुर | मुस्कान क्लब ने परंपरागत खेलों में सदैव अग्रणी रहते हुए अंताक्षरी को अपने पारंपरिक तरीके से हटकर आज साप्ताहिक विशेष में 'हाउजी' के रूप में खेला।

ईश्वर भजन के पश्चात् के.के. त्रिपाठी एवं अरुण चौबीसा ने चिट के आधार पर सभी प्रतिभागियों को सात टीमों में विभक्त किया। प्रत्येक टीम के क्रमशः सुश्री नीलिमा रानी बैंस, अशोक कुमार जोशी, अजीत सिंह खींची, प्रभु लाल जैन, रतन मेहनोत एवं श्रीमती रेणु माथुर को प्रभारी बनाया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की बड़े ही रोचक ढंग के पांच राउंड हाउजी खेल में अंकों के आधार पर अजीत सिंह खींची एवं श्रीमती रेणु माथुर की टीम को प्रथम, अशोक कुमार जोशी, प्रभु लाल जैन एवं रतन मेहनोत की टीमों को द्वितीय तथा दिनेश तिवारी की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

निर्णायक सूरज मल पोरवाल रहे। सभी सदस्यों ने पोस्टर राउंड को सर्वाधिक पसंद किया।

एम.पी. माथुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवती इंद्रावत ने अल्पाहार का प्रबंधन किया।