मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में 'उद्यमी महिला एसोसिएशन' (U.M.A.) का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर

मुख्य बिंदु
  • महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 3 मई को 'उद्यमी महिला एसोसिएशन' (U.
  • ) राजस्थान की पहली मीटिंग और इनॉग्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्टी दीप्ति मकवाना द्वारा की गई।
  • इस अवसर पर संस्था की फाउंडर मयूरी वर्मा, दीप्ति मकवाना और अंजू पमेचा के नेतृत्व में एसोसिएशन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
  • समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा उपस्थित रहे, जिनका स्वागत अंजू पमेचा ने किया।
  • बैठक के दौरान दीप्ति मकवाना ने बताया कि इस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य महिला सूक्ष्म उद्यमियों को नेटवर्किंग के ज़रिए एक-दूसरे से जोड़ना और उनके व्यापार को प्रोत्साहित करना है।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में 'उद्यमी महिला एसोसिएशन' (U.M.A.) का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर

उदयपुर। महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 3 मई को 'उद्यमी महिला एसोसिएशन' (U.M.A.) राजस्थान की पहली मीटिंग और इनॉग्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्टी दीप्ति मकवाना द्वारा की गई। इस अवसर पर संस्था की फाउंडर मयूरी वर्मा, दीप्ति मकवाना और अंजू पमेचा के नेतृत्व में एसोसिएशन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा उपस्थित रहे, जिनका स्वागत अंजू पमेचा ने किया।

बैठक के दौरान दीप्ति मकवाना ने बताया कि इस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य महिला सूक्ष्म उद्यमियों को नेटवर्किंग के ज़रिए एक-दूसरे से जोड़ना और उनके व्यापार को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान शहर की कई महिला उद्यमी उपस्थित रहीं और उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा किया।