मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने दी योजनाओं की जानकारी, लोक कलाकारों का किया सम्मान

झाड़ोल में ग्रामीण रथ अभियान में शामिल हुए टीएडी मंत्री

मुख्य बिंदु
  • ग्रामीण रथ अभियान के अंतर्गत थोबावाड़ा (झाड़ोल) में शनिवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबू लाल खराड़ी ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
  • उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
  • कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदय ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के फायदों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है तथा लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि प्राप्त होती है।
  • साथ ही, उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इसका अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
  • इस अवसर पर लोक कलाकारों का सम्मान भी किया गया, जिससे ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन मिला।
  • कार्यक्रम में उपसरपंच तख्त सिंह सोलंकी, जिला मंत्री संजय मेहता, मुकेश, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने दी योजनाओं की जानकारी, लोक कलाकारों का किया सम्मान

उदयपुर। ग्रामीण रथ अभियान के अंतर्गत थोबावाड़ा (झाड़ोल) में शनिवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबू लाल खराड़ी ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदय ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के फायदों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है तथा लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि प्राप्त होती है। साथ ही, उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इसका अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लोक कलाकारों का सम्मान भी किया गया, जिससे ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम में उपसरपंच तख्त सिंह सोलंकी, जिला मंत्री संजय मेहता, मुकेश, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।