मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भीषण गर्मी के चलते उदयपुर में स्कूल समय बदला

 नर्सरी से आठवीं तक सुबह 7ः30 से 11ः30 बजे तक कक्षाएं

नर्सरी से आठवीं तक सुबह 7ः30 से 11ः30 बजे तक कक्षाएं

मुख्य बिंदु
  • जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।
  • जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उदयपुर जिले के सभी राजकीय, गैर-राजकीय एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का समय 29 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत जारी रहेगी।
  • वहीं विद्यालय स्टाफ को अपने निर्धारित समय पर ही उपस्थित रहना होगा, उनके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
  • जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा और वह पहले की तरह जारी रहेगा।
  • आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उदयपुर जिले के सभी राजकीय, गैर-राजकीय एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का समय 29 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत जारी रहेगी। वहीं विद्यालय स्टाफ को अपने निर्धारित समय पर ही उपस्थित रहना होगा, उनके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा और वह पहले की तरह जारी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आंगनबाडी का भी समय बदला इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07ः30 बजे से 10ः30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश केवल बच्चों के लिए लागू रहेगा, जबकि आंगनवाड़ी के मानदेय कर्मियों का कार्य समय प्रातः 07ः30 बजे से 11ः30 बजे तक रहेगा।