मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वच्छता थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में शुभम् प्रथम

दिलाई स्वच्छता की शपथ

मुख्य बिंदु
  • पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरूवार को स्वच्छता की थीम पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
  • साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
  • पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ.
  • दलवी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 30 अप्रेल के अंतर्गत गुरूवार को स्वच्छता की थीम पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शुभम स्वर्णकार, द्वितीय पुरस्कार खुसाल, तृतीय पुरस्कार मोनिल औदिच्य, सांत्वना पुरस्कार आशीष कलासुआ एवं वैभवी व्यास को मिले।
  • प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
स्वच्छता थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में शुभम् प्रथम

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरूवार को स्वच्छता की थीम पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 30 अप्रेल के अंतर्गत गुरूवार को स्वच्छता की थीम पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शुभम स्वर्णकार, द्वितीय पुरस्कार खुसाल, तृतीय पुरस्कार मोनिल औदिच्य, सांत्वना पुरस्कार आशीष कलासुआ एवं वैभवी व्यास को मिले।

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. प्रेषिका द्विवेदी, डॉ. दीपिका माली एवं डॉ. इति कच्छावा थी। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी. एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, सुनील निमावत, महेन्द्र सिंह गहलोत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया।