मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित चिराग वीरवाल का सम्मान

मुख्य बिंदु
  • वीरवाल समाज सेवा संस्थान की ओर से हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयनित हुए उदयपुर निवासी चिराग वीरवाल का वीरवाल समाज उदयपुर द्वारा अभिनंदन किया गया।
  • इस अवसर पर समाज के बंधुओं ने चिराग को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण के लिए सम्मानित किया।
  • कार्यक्रम के दौरान चिराग वीरवाल ने समाज के बालक-बालिकाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
  • इस मौके पर वीरवाल समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र वीरवाल, उपाध्यक्ष अशोक सामरिया, महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दौलतराम दायमा, गोविंदराम चौहान, प्रेमचंद वीरवाल, कोषाध्यक्ष हितेश, संजय, बालिका छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष जगनाथ डागलिया तथा महामंत्री दिलखुश सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित चिराग वीरवाल का सम्मान

उदयपुर । वीरवाल समाज सेवा संस्थान की ओर से हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयनित हुए उदयपुर निवासी चिराग वीरवाल का वीरवाल समाज उदयपुर द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के बंधुओं ने चिराग को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान चिराग वीरवाल ने समाज के बालक-बालिकाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर वीरवाल समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र वीरवाल, उपाध्यक्ष अशोक सामरिया, महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दौलतराम दायमा, गोविंदराम चौहान, प्रेमचंद वीरवाल, कोषाध्यक्ष हितेश, संजय, बालिका छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष जगनाथ डागलिया तथा महामंत्री दिलखुश सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।