मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नवोदय विद्यालय मावली में संकुल स्तरीय वॉलीबॉल और शतरंज चयन खेल स्पर्धाएं प्रारंभ

मुख्य बिंदु
  • जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में तीन दिवसीय उदयपुर संकुल स्तरीय वॉलीबाल एवं शतरंज चयन खेल स्पर्धाएं गुरुवार से प्रारंभ हुई।
  • इसमें उदयपुर संकुल के 19 विद्यालय के 95 छात्रों की वॉलीबॉल चयन ट्रायल और 38 छात्र और 18 छात्राओं की शतरंज ट्रायल प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
  • शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक मावली अशोक कुमार रहे।
  • विशिष्ट अतिथि एसबीआई शाखा प्रबंधक विक्रम मीणा रहे।
  • प्रधानाचार्य घनश्याम मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया।
  • स्वागत गान और ध्वजारोहण के पश्चात विविध विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया।
WAf𝕏TGin🖨
नवोदय विद्यालय मावली में संकुल स्तरीय वॉलीबॉल और शतरंज चयन खेल स्पर्धाएं प्रारंभ

उदयपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में तीन दिवसीय उदयपुर संकुल स्तरीय वॉलीबाल एवं शतरंज चयन खेल स्पर्धाएं गुरुवार से प्रारंभ हुई। इसमें उदयपुर संकुल के 19 विद्यालय के 95 छात्रों की वॉलीबॉल चयन ट्रायल और 38 छात्र और 18 छात्राओं की शतरंज ट्रायल प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक मावली अशोक कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि एसबीआई शाखा प्रबंधक विक्रम मीणा रहे।

प्रधानाचार्य घनश्याम मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गान और ध्वजारोहण के पश्चात विविध विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया।

प्रधानाचार्य श्री मीणा ने क्लस्टर क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय स्तरीय खेलों के बारे में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।

नवोदय विद्यालय मावली की छात्रा मनस्वी पालीवाल तथा नवोदय बासवाड़ा के छात्र वीर के माध्यम से मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई।

अतिथियों ने खेल भावना से खेलने और खेलों के माध्यम से स्वयं एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच अंडर-19 वॉलीबॉल तथा शतरंज खेल का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

अंत में आभार उप प्रधानाचार्य रंजना चौधरी ने व्यक्त किया।