मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंबेडकर के विचार और सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक - विधायक श्री जैन

सामाजिक समरसता और न्याय पर संगोष्ठी

मुख्य बिंदु
  • भीमराव अंबेडकर की जयंती 2026 के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस कन्या छात्रावास में सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं स्वच्छता विषयक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन थे।
  • उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के आदर्शों और विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।
  • विधायक जैन ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि सामाजिक समरसता और देश के विकास के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।
  • मुख्य वक्ता, मीरा गर्ल्स कॉलेज के प्राध्यापक सुदर्शन सिंह राठौड़ ने डॉ.
  • अंबेडकर का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
WAf𝕏TGin🖨
अंबेडकर के विचार और सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक - विधायक श्री जैन

उदयपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 2026 के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस कन्या छात्रावास में सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं स्वच्छता विषयक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन थे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के आदर्शों और विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

विधायक जैन ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि सामाजिक समरसता और देश के विकास के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।

मुख्य वक्ता, मीरा गर्ल्स कॉलेज के प्राध्यापक सुदर्शन सिंह राठौड़ ने डॉ. अंबेडकर का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान निर्माण, शिक्षा के महत्व और बाबा साहब के सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रवीन पानेरी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस संगोष्ठी में विभागीय अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।