मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री, जानी राजस्व मंत्री श्री मीणा की कुशलक्षेम

मुख्य बिंदु
  • शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान गीतांजली अस्पताल पहुंचे।
  • वहां उन्होंने राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री तथा उदयपुर जिले के प्रभारी श्री हेमन्त मीणा की कुशलक्षेम पूछी।
  • गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री श्री मीणा की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • उदयपुर प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री श्री दिलावर को इसकी सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे तथा उनकी कुशलक्षेम जानी।
  • साथ ही चिकित्सकों से उपचार आदि की जानकारी ली।
  • इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री, जानी राजस्व मंत्री श्री मीणा की कुशलक्षेम

उदयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान गीतांजली अस्पताल पहुंचे।

वहां उन्होंने राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री तथा उदयपुर जिले के प्रभारी श्री हेमन्त मीणा की कुशलक्षेम पूछी।गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री श्री मीणा की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उदयपुर प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री श्री दिलावर को इसकी सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे तथा उनकी कुशलक्षेम जानी। साथ ही चिकित्सकों से उपचार आदि की जानकारी ली।

इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी उपस्थित रहे।