मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

मुख्य बिंदु
  • रोटरी क्लब उद्यम ने जतन संस्थान के सहयोग से नीमच माता देवाली सामुदायिक महिला स्वयं सहायता समूह में आमजन के लिये एक निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया।
  • अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब की सदस्या डॉ.
  • सुरभि गांधी ने इस शिविर मंे 35 महिलाओं के दंातों की जांच कर उचित दंत परामर्श दिया।
  • गांधी ने उन्हें निरंतर और प्रगतिशील उपचार सहायता का आश्वासन दिया।
  • रोटरी और जतन संस्थान दोनों के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे, जिससे इसका सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।
  • इस पहल का नेतृत्व वैभव शर्मा ने किया और जूली एस.
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम ने जतन संस्थान के सहयोग से नीमच माता देवाली सामुदायिक महिला स्वयं सहायता समूह में आमजन के लिये एक निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया।

अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब की सदस्या डॉ. सुरभि गांधी ने इस शिविर मंे 35 महिलाओं के दंातों की जांच कर उचित दंत परामर्श दिया। डाॅ. गांधी ने उन्हें निरंतर और प्रगतिशील उपचार सहायता का आश्वासन दिया। रोटरी और जतन संस्थान दोनों के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे, जिससे इसका सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।

इस पहल का नेतृत्व वैभव शर्मा ने किया और जूली एस. मरमट तथा कोषाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी ने इसमें सहयोग किया। इसके अतिरिक्त, सरबिक दास कश्यप द्वारा बायोगैस पर एक सत्र आयोजित किया गया।जिसका सभी ने लाभ लिया।