मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जल जीवन मिशन के तहत बुजड़ा पंचायत में पानी की टंकी का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

मुख्य बिंदु
  • नांदेश्वर मंडल की बुजड़ा पंचायत में आज जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण एवं पेयजल सप्लाई का शुभारंभ ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा द्वारा किया गया।
  • इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और जल जीवन मिशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
  • कार्यक्रम में गिरवा के पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धाभाई महामंत्री भगवती लाल तेली परवेन्द्र सिंह देवड़ा पंचायत समिति सदस्य अजय व्यास किसान मोर्चा अध्यक्ष गणश्याम व्यास सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लच्छी राम पुरुषोत्तम मगनी राम गोपाल तेली लीलाधर राजेश मीणा नारायण तेली वार्ड पंच रामा वार्ड संख्या 5 देवी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
WAf𝕏TGin🖨
जल जीवन मिशन के तहत बुजड़ा पंचायत में पानी की टंकी का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नांदेश्वर मंडल की बुजड़ा पंचायत में आज जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण एवं पेयजल सप्लाई का शुभारंभ ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और जल जीवन मिशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में गिरवा के पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धाभाई महामंत्री भगवती लाल तेली परवेन्द्र सिंह देवड़ा पंचायत समिति सदस्य अजय व्यास किसान मोर्चा अध्यक्ष गणश्याम व्यास सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लच्छी राम पुरुषोत्तम मगनी राम गोपाल तेली लीलाधर राजेश मीणा नारायण तेली वार्ड पंच रामा वार्ड संख्या 5 देवी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। इस योजना से क्षेत्र के लोगों को शुद्ध और पर्याप्त पानी की सुविधा मिलेगी जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।