मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल मामले में CBI जांच की मांग की

उदयपुर में हुए हाई प्रोफाइल प्रकरण में दोषी अधिकारियों, आरोपियों पर कार्रवाई करने एवं चल रहे विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष से इस मुद्दे को सदन में चर्चा करने को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस का वक्तव्य।

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल मामले में CBI जांच की मांग की

उदयपुर। उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाने में 11 फरवरी, 2026 रात्रि में दर्ज एक गंभीर एवं हाई प्रोफाइल प्रकरण को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने उक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच केंद्रीय इन्वेंशन ब्यूरो सीबीआई से करवाने एवं इस प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों और आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग करी।

राठौड़ ने उस समय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की भी मांग करी हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की बात भी कही जिससे आमजन में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर पारदर्शीता एवं जवाबदेही बनी रहे।

इस सम्बन्ध में राठौड़ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से अभी चल रहे विधानसभा सत्र में इस प्रकरण पर चर्चा करने की मांग भी करी जिससे कि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।