मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कांग्रेस नेता ने स्वास्थ्य के अधिकार पर सरकार के यू-टर्न को “अमानवीय और जनविरोधी” बताया

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने राइट टू हेल्थ पर राज्य सरकार के यू-टर्न को अमानवीय और जनविरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो सरकार चाहती है कि आमजन बीमारी से तड़पते रहें और इलाज के अभाव में दम तोड़ दें।
  • उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाएं किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने इन्हें ही हाशिये पर डाल दिया है।
  • गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते, ऐसे में राइट टू हेल्थ जैसी योजना को कमजोर करना सीधे-सीधे जनता के जीवन के अधिकार पर हमला है।
  • शर्मा ने कहा कि सरकार अगर योजनाओं के फोटो बदलना चाहती है तो बदले, इसमें किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्क्रिय करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
  • जनता को सुविधा चाहिए, न कि दिखावा और प्रचार।
WAf𝕏TGin🖨
कांग्रेस नेता ने स्वास्थ्य के अधिकार पर सरकार के यू-टर्न को “अमानवीय और जनविरोधी” बताया

उदयपुर | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने राइट टू हेल्थ पर राज्य सरकार के यू-टर्न को अमानवीय और जनविरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो सरकार चाहती है कि आमजन बीमारी से तड़पते रहें और इलाज के अभाव में दम तोड़ दें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाएं किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने इन्हें ही हाशिये पर डाल दिया है। गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते, ऐसे में राइट टू हेल्थ जैसी योजना को कमजोर करना सीधे-सीधे जनता के जीवन के अधिकार पर हमला है।

शर्मा ने कहा कि सरकार अगर योजनाओं के फोटो बदलना चाहती है तो बदले, इसमें किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्क्रिय करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। जनता को सुविधा चाहिए, न कि दिखावा और प्रचार।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को समाप्त कर केवल राजनीतिक श्रेय लेने में लगी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी जनता के स्वास्थ्य अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेगी।