मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दो बड़े अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान रचने के बाद पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल आज उदयपुर पहुंचीं

विन्सन मैसिफ और अकोन्कागुआ फतह कर रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर की गौरवशाली पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल दो बड़े अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने के बाद आज बुधवार, 11 फरवरी 2026 को उदयपुर पहुंचीं।
  • 45 बजे उदयपुर हवाई अड्डे पर आगमन हुआ, जहां खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
  • हवाई अड्डे से आगमन के पश्चात मनस्वी अग्रवाल का स्वागत राजस्थान विद्यापीठ, प्रतापनगर एवं प्रतापनगर चौराहा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर किया गया।
  • इसके बाद वे अपने निवास पहुंचीं, गौरतलब है कि मनस्वी अग्रवाल ने हाल ही में अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी ‘विन्सन मैसिफ’ को सफलतापूर्वक फतह कर राजस्थान की पहली पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया।
  • इसके बाद उन्होंने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित विश्व की अत्यंत चुनौतीपूर्ण और लगभग 7,000 मीटर (करीब 23,000 फीट) ऊंची चोटी ‘अकोन्कागुआ’ पर भारतीय तिरंगा फहराकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।
WAf𝕏TGin🖨
दो बड़े अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान रचने के बाद पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल आज उदयपुर पहुंचीं

उदयपुर। उदयपुर की गौरवशाली पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल दो बड़े अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने के बाद आज बुधवार, 11 फरवरी 2026 को उदयपुर पहुंचीं। उनका प्रातः 8.45 बजे उदयपुर हवाई अड्डे पर आगमन हुआ, जहां खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

हवाई अड्डे से आगमन के पश्चात मनस्वी अग्रवाल का स्वागत राजस्थान विद्यापीठ, प्रतापनगर एवं प्रतापनगर चौराहा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर किया गया। इसके बाद वे अपने निवास पहुंचीं,  

गौरतलब है कि मनस्वी अग्रवाल ने हाल ही में अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी ‘विन्सन मैसिफ’ को सफलतापूर्वक फतह कर राजस्थान की पहली पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित विश्व की अत्यंत चुनौतीपूर्ण और लगभग 7,000 मीटर (करीब 23,000 फीट) ऊंची चोटी ‘अकोन्कागुआ’ पर भारतीय तिरंगा फहराकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।

मनस्वी अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए गर्व का विषय है। उनका साहस, संकल्प और आत्मविश्वास युवाओं, विशेषकर बेटियों, के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।