मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

28 फरवरी को आयोजित होगा अग्रवाल व्यवसायियों का राष्ट्रीय सम्मेलन समृद्धि 2026

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, अग्रोहा उदयपुर चेप्टर द्वारा आज आमन्त्रा कम्फर्ट होटल में द्वितीय प्री-लॉन्च बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अग्रवाल समाज के 25 से अधिक प्रतिष्ठित व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
  • यह बैठक का उद्देश्य अग्रोहा बिजनेस वल्र्ड की परिकल्पना, संरचना एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करना था।
  • अग्रोहा बिजनेस वर्ल्ड, अग्रवालों द्वारा, अग्रवालों के लिए एक वैश्विक बिजनेस एवं सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है।
  • बैठक के दौरान अग्रोहा बिजनेस वर्ल्ड ने अग्रोहा प्लेटफॉर्म का विस्तृत परिचय एग्रोहन संस्थापक करन गर्ग,ने प्रस्तुत किया।
  • उन्होंने बताया कि अग्रोहा किस प्रकार संगठित नेटवर्किंग, डिजिटल टूल्स, बिजनेस सहयोग, ब्रांड विजिबिलिटी और समुदाय-आधारित विकास के माध्यम से अग्रवाल व्यवसायियों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है,साथ ही उन्होंने एग्रोहा के भविष्य के विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न शहरों में चैप्टर-स्तरीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
WAf𝕏TGin🖨
28 फरवरी को आयोजित होगा अग्रवाल व्यवसायियों का राष्ट्रीय सम्मेलन समृद्धि 2026

उदयपुर, अग्रोहा उदयपुर चेप्टर द्वारा आज आमन्त्रा कम्फर्ट होटल में द्वितीय प्री-लॉन्च बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अग्रवाल समाज के 25 से अधिक प्रतिष्ठित व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह बैठक का उद्देश्य अग्रोहा बिजनेस वल्र्ड की परिकल्पना, संरचना एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करना था। अग्रोहा बिजनेस वर्ल्ड, अग्रवालों द्वारा, अग्रवालों के लिए एक वैश्विक बिजनेस एवं सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है।

बैठक के दौरान अग्रोहा बिजनेस वर्ल्ड ने अग्रोहा प्लेटफॉर्म का विस्तृत परिचय एग्रोहन संस्थापक करन गर्ग,ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अग्रोहा किस प्रकार संगठित नेटवर्किंग, डिजिटल टूल्स, बिजनेस सहयोग, ब्रांड विजिबिलिटी और समुदाय-आधारित विकास के माध्यम से अग्रवाल व्यवसायियों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है,साथ ही उन्होंने एग्रोहा के भविष्य के विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न शहरों में चैप्टर-स्तरीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

बोर्ड मेंबर अग्र. हेमंत अग्रवाल, कार्यकारिणी समिति के सदस्य अग्र. निधि गर्ग एवं अग्र. अंकित गुप्ता, तथा नेतृत्व टीम से उपाध्यक्ष अग्र. निर्मल अग्रवाल एवं सचिव अग्र. अंकित गर्ग की उपस्थिति ने बैठक को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नेतृत्व टीम ने सभी प्रतिभागियों को सहज एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करते हुए अग्रोहा उदयपुर चैप्टर, उसकी संरचना, उद्देश्य एवं सदस्यता प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया।

बैठक का एक प्रमुख आकर्षण ’“समृद्धि 2026-अग्रोहा का राष्ट्रीय सम्मेलन” के आधिकारिक पोस्टर का सामूहिक रूप से लोकार्पण’ रहा। यह सम्मेलन 28 फरवरी 2026 को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जो अग्रोहा की राष्ट्रीय यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि अग्रोहा उदयपुर के सभी सदस्य मिलकर इस भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी एवं आयोजन कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य देशभर से अग्रवाल व्यवसायियों को एक मंच पर लाना, आपसी नेटवर्किंग, सीखने, सहयोग एवं सामुदायिक एकता को सशक्त करना है।’समृद्धि 2026 का लक्ष्य अग्रवाल व्यवसायिक समुदाय के लिए व्यवसायिक विकास, मजबूत संबंधों एवं विचार नेतृत्व (थॉट लीडरशिप) का एक ऐतिहासिक मंच बनना है।

इस सम्मेलन हेतु प्रायोजन के अवसर एवं डेलीगेट रजिस्ट्रेशन अब प्रारंभ हो चुके हैं।