मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ऐश्वर्या समूह महाविद्यालय, उदयपुर में सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • ऐश्वर्या समूह महाविद्यालय, उदयपुर में एक भव्य सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांसीसी गायन समूह “ले इटिनेरांत” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहा।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य कला, संस्कृति और वैश्विक समझ को प्रोत्साहित करना था।
  • कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
  • महाविद्यालय का परिचय सहायक प्राध्यापक हर्षा मारवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
  • कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शमील शेख और सहायक प्राध्यापक नितिशा महावर द्वारा किया गया।
  • अतिथि कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को आनंदित कर दिया।
WAf𝕏TGin🖨
ऐश्वर्या समूह महाविद्यालय, उदयपुर में सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। ऐश्वर्या समूह महाविद्यालय, उदयपुर में एक भव्य सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांसीसी गायन समूह “ले इटिनेरांत” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य कला, संस्कृति और वैश्विक समझ को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

महाविद्यालय का परिचय सहायक प्राध्यापक हर्षा मारवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शमील शेख और सहायक प्राध्यापक नितिशा महावर द्वारा किया गया। अतिथि कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को आनंदित कर दिया।

सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

ऐश्वर्या फार्मेसी महाविद्यालय, उदयपुर के प्राचार्य श्री गजाराम सिरवी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को विस्तृत करते हैं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कला और संस्कृति के माध्यम से व्यक्तित्व का समग्र विकास भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में सहायक प्राध्यापक नितिशा महावर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।