मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

देहरादून में आयोजित नेशनल पेंसेक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के भावीन अनेजा ने जीता कांस्य पदक

मुख्य बिंदु
  • देहरादून (उत्तराखंड) में दिनांक 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी ऑल इंडिया नेशनल पेंसेक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ी भावीन अनेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर केटेगरी के अन्डर 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।
  • इस उपलब्धि पर उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भावीन अनेजा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है।
  • उन्होंने भावीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।
  • एसोसिएशन की ओर से भावीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और आशा जताई गई कि वे आगे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
देहरादून में आयोजित नेशनल पेंसेक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के भावीन अनेजा ने जीता कांस्य पदक

उदयपुर। देहरादून (उत्तराखंड) में दिनांक 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी ऑल इंडिया नेशनल पेंसेक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ी भावीन अनेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर केटेगरी के अन्डर 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भावीन अनेजा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भावीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

एसोसिएशन की ओर से भावीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और आशा जताई गई कि वे आगे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।