मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सचिन पायलट 1 फरवरी 2026 को उदयपुर एवं राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट दिनांक 1 फरवरी 2026,रविवार को उदयपुर एवं राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे।
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पायलट प्रातः 6:55 बजे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से इंडिगो विमान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 7:45 बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
  • एयरपोर्ट से प्रस्थान कर पायलट प्रातः 8:30 बजे भुवाणा पहुंचेंगे, जहां वे पीसीसी सदस्य डॉ.
  • दुर्गा सिंह राठौर के पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे भुवाणा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:00 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट दिनांक 1 फरवरी 2026,रविवार को उदयपुर एवं राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पायलट प्रातः 6:55 बजे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से इंडिगो विमान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 7:45 बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से प्रस्थान कर पायलट प्रातः 8:30 बजे भुवाणा पहुंचेंगे, जहां वे पीसीसी सदस्य डॉ. दुर्गा सिंह राठौर के पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे भुवाणा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:00 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।