मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रीय रोड सेफ्टी माह :निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मे वितरित

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर 37 वें नेशनल रोड सेफ्टी माह के अवसर पर नारायणपुरा टोल प्लाजा पर नेशनल हाइवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उचित एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दो दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ भिंडर थाना अधिकारी पूनाराम और मंगलवाड़ थाना के एएसआई जगदीश की उपस्थिति में हुआ।
  • दो दिवसीय शिविर में ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों की आँखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मे प्रदान किए गए।
  • साथ ही सीट बेल्ट, हेलमेट, लेन अनुशासन, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से बचने जैसे सुरक्षा संदेशों पर जागरूक किया गया।
  • इस अवसर पर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
  • समापन अवसर पर एनएचएआई प्रोजक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी, टोल नाके के प्रोजेक्ट हेड सूर्यप्रताप सिंह, ऑपरेशन हेड इंतजार हुसैन और संजय शर्मा, विजय भारद्वाज, मुकेश शर्मा व नरेंद्र उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय रोड सेफ्टी माह :निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मे वितरित

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर 37 वें नेशनल रोड सेफ्टी माह के अवसर पर नारायणपुरा टोल प्लाजा पर नेशनल हाइवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उचित एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दो दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भिंडर थाना अधिकारी पूनाराम और मंगलवाड़ थाना के एएसआई जगदीश की उपस्थिति में हुआ। दो दिवसीय शिविर में ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों की आँखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मे प्रदान किए गए।

साथ ही सीट बेल्ट, हेलमेट, लेन अनुशासन, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से बचने जैसे सुरक्षा संदेशों पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

समापन अवसर पर एनएचएआई प्रोजक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी, टोल नाके के प्रोजेक्ट हेड सूर्यप्रताप सिंह, ऑपरेशन हेड इंतजार हुसैन और संजय शर्मा, विजय भारद्वाज, मुकेश शर्मा व नरेंद्र उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान उचित एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड स्टाफ की ओर से राजमार्ग के जंक्शनों, स्कूलों, गाँवों, ढाबों और होटलों पर भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।