मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शिल्पग्राम में 4 जनवरी को नाटक ‘शिव महिमा’ का मंचन

मुख्य बिंदु
  • पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 4 जनवरी को ‘शिव महिमा’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
  • पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत परंपरा नाट्य समिति जयपुर द्वारा शिव महिमा का मंचन रविवार 4 जनवरी को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा।
  • यह नाटक तमाशा शैली पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति है।
  • इस प्रस्तुति की परिकल्पना एवं निर्देशन दिलीप भट्ट द्वारा की जाएगी।
  • इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 4 जनवरी को ‘शिव महिमा’ नाटक का मंचन किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत परंपरा नाट्य समिति जयपुर द्वारा शिव महिमा का मंचन रविवार 4 जनवरी को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा।

यह नाटक तमाशा शैली पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति है। इस प्रस्तुति की परिकल्पना एवं निर्देशन दिलीप भट्ट द्वारा की जाएगी।

इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।