मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अरावली पर्वतमाला संरक्षण एवं मनरेगा को कमजोर करने के कुप्रयास पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस का जन-जागरण अभियान कल से।

मुख्य बिंदु
  • अरावली पर्वतमाला संरक्षण एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने के कुप्रयास को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी का जन-जागरण अभियान की शुरुआत कल से रैली के माध्यम से की जाएगी।
  • उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अरावली पर्वतमाला संरक्षण एवं मनरेगा को कमजोर करने के कुप्रयास को लेकर पीसीसी निर्देशानुसार कल दिनांक 27 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11.
  • 30 बजे उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जन-जागरण रैली निकाली जाएगी।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। अरावली पर्वतमाला संरक्षण एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने के कुप्रयास को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी का जन-जागरण अभियान की शुरुआत कल से रैली के माध्यम से की जाएगी।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अरावली पर्वतमाला संरक्षण एवं मनरेगा को कमजोर करने के कुप्रयास को लेकर पीसीसी निर्देशानुसार कल दिनांक 27 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11.30 बजे उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जन-जागरण रैली निकाली जाएगी।

नगर निगम, टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक से चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क तक जन-जागरण रैली में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पुर्व विधायक/पुर्व जिलाध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष//उपाध्यक्ष/पार्षद/पूर्व पार्षद/पुर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/जिला परिषद् सदस्य/ पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी / वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच सरपंच भाग लेंगे।

इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर, 2025 को ब्लॉक स्तर पर एवं दिनांक 30 अथवा 31 दिसंबर, 2025 को मंडल स्तर पर जन-जागरण रैली निकाली जाएगी। इस संबंध में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने सभी ब्लॉक अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्षगण को दिशा निर्देश दे दिए है।