मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

टिफिन पिकनिक का आयोजन नंदनवन गार्डन में

मुख्य बिंदु
  • मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के सदस्यों ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित टिफिन पिकनिक का आयोजन नंदनवन गार्डन में किया ।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि गरमागरम चाय से शुभारंभ के पश्चात सभी का पसंदीदा कार्यक्रम हाउजी आयोजित किया गया, जिसे श्री सूरजमल पोरवाल द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
  • तदनंतर श्रीमती नीलिमा रानी बैंस, श्री नरेश शर्मा, श्री सूरजमल पोरवाल, श्री के.
  • त्रिपाठी एवं श्री भगवती इंद्रावत द्वारा प्रश्नोत्तरी का ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
  • आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती संतोष गुप्ता एवं द्वितीय श्रीमती सपना वर्मा रहीं।
  • चेयर रेस (महिला वर्ग) में प्रथम श्रीमती गीता जैन तथा द्वितीय श्रीमती मधुबाला पंडित रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम श्री अजय कुमार गर्ग एवं द्वितीय श्री हरिशंकर कुमावत रहे।
WAf𝕏TGin🖨
टिफिन पिकनिक का आयोजन नंदनवन गार्डन में

मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के सदस्यों ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित टिफिन पिकनिक का आयोजन नंदनवन गार्डन में किया । 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि गरमागरम चाय से शुभारंभ के पश्चात सभी का पसंदीदा कार्यक्रम हाउजी आयोजित किया गया, जिसे श्री सूरजमल पोरवाल द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

तदनंतर श्रीमती नीलिमा रानी बैंस, श्री नरेश शर्मा, श्री सूरजमल पोरवाल, श्री के. के. त्रिपाठी एवं श्री भगवती इंद्रावत द्वारा प्रश्नोत्तरी का ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती संतोष गुप्ता एवं द्वितीय श्रीमती सपना वर्मा रहीं।

चेयर रेस (महिला वर्ग) में प्रथम श्रीमती गीता जैन तथा द्वितीय श्रीमती मधुबाला पंडित रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम श्री अजय कुमार गर्ग एवं द्वितीय श्री हरिशंकर कुमावत रहे।

इसके पश्चात प्राकृतिक तत्वों से निर्मित स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार का वितरण किया गया। एम पी माथुर ने बताया की अंत में कार्यक्रम नाम के अनुरूप सभी सदस्यों ने टिफिन पिकनिक का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।